गड्ढे में डूबने से आदिवासी महिला की मौत 

सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत ग्राम पंचायत सिरौला के अगरिया टोला में एक आदिवासी महिला की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम को पानी भरने के दौरान हुई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय राजवती अगरिया पति महिपाल अगरिया के रूप में हुई है। अगरिया टोला में 50 से अधिक परिवार रहते हैं और यहां लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले टोले के लोग एक नाले में बने कुएं से पानी लेते थे। हालांकि, पिछले साल सरपंच और सचिव ने उस कुएं को भरवा दिया था। इसके बाद से ग्रामीण लगातार सार्वजनिक कुआं खुदवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं की गई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे राजवती अगरिया पानी लेने के लिए हाथों से खोदे गए एक निजी गड्ढे के पास पहुंचीं। गड्ढे के आसपास की मिट्टी गीली और कमजोर थी। पानी भरने के लिए नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं।

घटनास्थल के आसपास कोई घर न होने के कारण उन्हें समय पर मदद नहीं मिल पाई। जब तक परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक राजवती की मौत हो चुकी थी।

Next Post

पुलिस ने किया एटीएम चोर को गिरफ्तार

Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। शाहजहाँनाबाद पुलिस ने एटीएम चोर को गिरफ्तार किया. आरोपी ने चोरी कर 75 हजार रूपये निकाले थे. आरोपी ने मदद के बहाने एटीएम का पासवर्ड बनाया था. पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला यासमीन बानो (49) निवासी हम्मालपुरा की शिकायत पर कार्रवाई की गई. आरोपी ने यासमीन के बैंक का […]

You May Like