ट्रैक्टर से भिड़ने के बाद नहर की रेलिंग में फंसी बस

सतना: जिले के कोटर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। बाणसागर नहर के पास एक यात्री बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग में जा फंसी। इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोपहर लगभग 1.15 बजे बस तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार दो यात्री सीटों में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही कोटर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्राइंडर मशीन का उपयोग कर बस के हिस्से को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। इन दोनों गंभीर घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
दर्जन भर यात्री चोटिल
हादसे में कुल मिलाकर लगभग एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को कोटर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस (क्रमांक MP 19 P 0614) सतना से सेमरिया की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना के कारण सतना-सेमरिया मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

एर्दोगन और रूसी राजदूत ने तुर्किये-रूस सहयोग पर चर्चा की: रूसी दूतावास

Fri May 1 , 2026
अंकारा, 01 मई (स्पुतनिक/वार्ता) तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने गुरुवार को रूसी राजदूत सर्गेई वर्शिनिन से मुलाकात की और रूस और तुर्किये के बीच सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर चर्चा की। यह जानकारी तुर्किये में रूसी दूतावास ने गुरुवार को दी। दूतावास ने टेलीग्राम पर कहा, “श्री एर्दोगन […]

You May Like