भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक आयोजित ‘युवा स्वाभिमान GenZ Cyclothon’ का समापन भोपाल में भव्य स्वागत के साथ हुआ। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद करना था।
यात्रा का स्वागत मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और राजधानी भोपाल के कई चौराहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोश के साथ किया गया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रभारी और भारी संख्या में युवा इस साइकिल रैली और स्वागत समारोह में शामिल हुए।
इस साइकिल यात्रा के दौरान कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर कड़े सवाल उठाए।
