
रतलाम। फोरलेन पर धराड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में रतलाम निवासी युवक की मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के डोंगरे धाम निवासी हर्ष गुजर (20) अपने दो पहिया वाहन से बिलपांक स्थित दुकान पर जा रहा था, तभी धराड़ के यहां पर सडक़ पर खड़े ट्रक में दो पहिया वाहन सहित पीछे से घुस गया। टकराने के बाद नीचे गिरा और सर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि दो पहिया वाहन चालक हर्ष ने हेलमेट पहन रखा था, मगर वह भी गिर गया। सर में चोट आने से मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना का कारण कोहरा माना जा रहा है जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं लापरवाही ट्रक वाले की भी नजर आ रही जिसने सडक़ किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। इसके कारण सडक़ पर चलने वाले को वह नजर नहीं आया और हादसा हो गया। यह भी हो सकता है कि जो हेलमेट पहन रखा था, उस पर भी मुंह की सांस की भाप हेलमेट के कांच पर जमन से धुंधला हो गया हो। इस कारण भी ट्रक नजर नहीं आया हो।
मृतक हर्ष पिता चैनसिंह गुजर रतलाम की डोंगरे धाम कॉलोनी का निवासी था रोज की तरह वह बिलपांक स्थित दुकान पर जा रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम की पश्चात शव परिजनों को शुभ दिया गया। दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया।
