पुष्पराज कॉलोनी: एसी में हुआ धमाका, भड़की आग से गृहस्थी खाक

सतना: शहर की पुष्पराज कॉलोनी में देर रात एक घर में अचानक एसी ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लग गई और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की पुष्पराज कॉलोनी में पेशे से ई-रिक्शा चालक धेनू गुप्ता अपनी मां के साथ रहता है। बुधवार रात उसकी मां बाहर गई थी और वह खुद रिक्शा लेकर काम पर गया था।

देर रात उसे पड़ोसी श्रीकांत ने फोन कर बताया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।घर में भड़की आग के चलते टीवी, फ्रिज, बेड और कपड़े सब जल गए। धेनू ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वह कुछ नहीं बचा सका। टीवी, फ्रिज, बेड, कपड़े सहित घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। उसका कहना है कि लाखों का नुकसान हो गया है। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले का काबिलेगौर पहलू यह रहा कि धमाके के समय एसी बंद था।
महज 20 दिन पहले ही खरीदा
धेनू के अनुसार उसने 11 जून को ब्रांडेड कंपनी का डेढ़ टन का स्प्लिट एसी खरीदा था। कंपनी के लोगों ने इसे उसके कमरे में इंस्टॉल किया था। उसने बताया कि ब्लास्ट के वक्त एसी बंद था। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी श्रीकांत जागे और जब बाहर निकलकर देखा तो धुआं उठता दिखा। उन्होंने तुरंत धेनू को फोन किया। घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

व्यापारी संघ आज पुलिस अधीक्षक को सौंपेगा ज्ञापन

Fri Jul 4 , 2025
सीधी: व्यापारी संघ सीधी एवं युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा आज दिनांक 4 जुलाई शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सीधी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारी संघ ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व कुछ उपद्रवियों और बाहरी लोगों के द्वारा व्यापारियों के सम्मान के खिलाफ सीधी के प्रत्येक चौराहों पर […]

You May Like