कडी सुरक्षा के बीच हुआ चेंबर में मतदान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में आज मतदान में जहां प्रत्याशी प्रत्येक व्यापारी के आने पर हाथ जोडकर अपने पक्ष में वोट मांगते हुये दिखे वहीं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते चेंबर के सामने भीड एकत्र नहीं हो सकी और मतदान शांतिपूर्वक हुआ।

आज सुबह से ही चेंबर के प्रमुख पदों पर खडे प्रत्याशी और ग्रुप के प्रत्याशियों ने चेंबर के सामने अपना डेरा जमा लिया था। पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते शांति से मतदान हुआ। पुलिस ने चेंबर में वोट डालने आने वाले सभी लोगों के मोबाइल अंदर घुसते ही रखवा लिये थे। वहीं अपना वोट नाम और ग्रुप देखकर मतदाता वोट डालने जा रहे थे। उधर पुलिस सुबह से ही सडकों पर घूम कर लोगों को एकत्र नहीं होने दे रही थी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी समय समय पर पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में चक्कर लगा रहे थे। सब कुल मिलाकर चेंबर का मतदान शांतिपूर्वक हुआ। इस अवसर पर सभी मतदाताओें को इलेक्शन कमीशन जैसे ही आईडी आरीजनल देखकर ही प्रवेश मिल सका। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने भी पुलिस व्यवस्था की निगरानी की। वहीं एडीशनल एसपी सुजाबल जग्गा , सीएसपी आईपीएस राबिन सिंह, सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी चाक चौबंद व्यवस्था में दिखाई दिये।

इस अवसर पर एक बडी स्क्रीन भी लगाई गई थी जिस पर चेंबर के अंदर की पूरी जानकारी मतदान कक्ष को छोडकर दिखाई दे रही थी।

Next Post

हाईवे जाम कर सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे नौ लोग हिरासत में

Fri Jul 17 , 2026
ऋषिकेश, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई का विरोध कर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने और यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ मुकदमा […]

You May Like