स्वच्छता की रैंकिंग में नंबर 1 बनने ननि ने झोंकी ताकत

जबलपुर: जब शहर का हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी जबलपुर स्वच्छता के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई ऊँचाइयाँ छुएगा। यह बातें निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहीं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान अपना बहुमूल्य फीडबैक अवश्य दें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में संस्कारधानी को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पर लाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा प्रयासों को तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर निगम की आई.ई.सी. टीम शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से निरंतर फीडबैक प्राप्त कर रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटिजन फीडबैक एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। आई.ई.सी. टीम न केवल लोगों से फीडबैक ले रही है, बल्कि उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रही है। टीम द्वारा नागरिकों को कचरा पृथक्करण गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग करना और 3 आर के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
घर-घर पहुंच सीधे नागरिकों से संवाद
टीम द्वारा घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों से सीधे संवाद किया जा रहा है ताकि स्वच्छता के प्रति उनकी राय और सुझावों को प्रणाली में शामिल किया जा सके। नागरिकों के सकारात्मक फीडबैक और सक्रिय भागीदारी से शहर की स्वच्छता रैंकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। फीडबैक के माध्यम से उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जहाँ सुधार की आवश्यकता है, जिससे निगम की स्वच्छता सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Next Post

कल 1 मई से लागू होंगे देश में पांच बड़े वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव: गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड नियमों तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Thu Apr 30 , 2026
हैदराबाद | कल शुक्रवार, 1 मई से नए महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। संभावना है कि कल सुबह घरेलू और कमर्शियल गैस […]

You May Like

मनोरंजन