एकलव्य टीम ने यंग स्टार को हराया

सीहोर। बीएसआई मैदान पर स्व. राजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे. पहला मुकाबला एकलव्य क्रिकेट टीम ने यंग स्टार को आठ विकेट से दूसरे मुकाबले में डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 125 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य टीम ने विजय लक्ष्य 12.5 ओवर में आठ विकेट से जीता. इसमें अमित शर्मा ने 28 गेंद पर 54 रन, आशीष ने 26 रन, मयंक जैन ने 23 रन और जितेन्द्र जायसवाल ने 18 रन बनाए थे. डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एक अन्य मुकाबले में डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया। इस मैच में डीसीए ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए थे. इसमें मोहनिश त्रिवेदी ने 48 रन, वीरेन्द्र वर्मा ने 30 रन, सेमसन ने 27 रन, वेदांत ने 10 रन और अभिषेक ने 16 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीसीए की टीम सात विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी.

 

Next Post

TET के विरोध में शिक्षक लामबंद : 8 को जिला, 11 को ब्लॉक और 18 को प्रदेश स्तरीय महा आंदोलन

Mon Apr 6 , 2026
सीहोर। शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) को अनिवार्य किए जाने के विरोध में अध्यापक संयुक्त मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग टीइटी परीक्षा का विरोध विषय पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए […]

You May Like

मनोरंजन