सीहोर। शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) को अनिवार्य किए जाने के विरोध में अध्यापक संयुक्त मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई.
बैठक में शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग टीइटी परीक्षा का विरोध विषय पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है. इससे शिक्षकों में असंतोष का माहौल है .बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की रणनीति भी तय की गई. इसके तहत 8 अप्रैल को जिला स्तरीय आंदोलन, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय आंदोलन तथा 18 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय महा आंदोलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सभी शिक्षक साथियों से अपील की कि आगामी आंदोलनों में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दें.
बैठक में मोर्चा के जिला संयोजक संजय सक्सेना, विश्वजीत त्यागी, सतीश त्यागी, राजेंद्र सिसोदिया, शिवनारायण गौर, सवाई सिंह परिहार, मुकेश कुशवाह,प्रदीप नागिया, चंदर सिंह ठाकुर, इन्दर सिंह ठाकुर, राजेश राठौर, हेमन्त मालवीय, महेश मालवीय,लक्ष्मण सिंह मालवीय, घनश्याम सिंह कुशवाह, मुबारिक खान,धर्मेन्द्र कुमार मालवीय कालीचरण वर्मा, जितेन्द्र कलमोदिया, राजेंद्र परमार,यशपाल राठौर, चंद्रप्रकाश शर्मा, किरण कसौटिया, अभिलाषा बैरागी आदि मौजूद थे.
