घर में घुसकर युवक को पीटा, तोडफ़ोड़

जबलपुर : कटंगी थाना अंतर्गत भिलौदा में बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। युवक की पिटाई कर बाइक, कुर्सी टेबल में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र सिंह राजपूत 48 वर्ष निवासी भिलौदा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाजू से सौरभ राजपूत का मकान है लगभग एक माह पहले उसने अपने घर के निब्बू एवं बिही के पेड़ की छटाई की था तभी से सौरभ राजपूत एवं सौरभ के परिवार बोले कि पेड़ों की छटाई करते समय हमारे छत के उपर लगे बांस तोड़ दिए इसी बात पर विवाद हो गया था।

बीती रात लगभग 11-30 बजे इसी बात को लेकर सौरभ राजपूत एवं आदित्य राजपूत निवासी बोरिया व सत्तू विश्वकर्मा निवासी भिलौदा के आकर तीनों उसके घर के दरवाजे में लात मारते हुये दरवाजा तोडक़र जबरन घर के अंदर घुस गए। उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे उसकी पत्नी अनीता राजपूत व बेटा सानू राजपूत आकर बीच बचाव किये तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये एवं 10 मिनिट बाद पुन: वापस आकर उसके घर के अंागन में रखी मोटर सायकल, कुर्सी टेबल में तोडफ़ोड़ कर दी।

Next Post

जबलपुर में 100 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, 12 लोग सुरक्षित

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: नया मोहल्ला में सोमवार शाम करीब 100 साल पुराना दो मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में चार परिवारों के करीब 12 लोग रह रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मकान में फंसे सभी 12 लोगों को […]

You May Like