
सीहोर में मकान तोड़ने के विरोध में भोपाल पैदल आ रहे आदिवासियों ने सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी है। सरकार ने आदिवासियों को सिंहपुर गांव में जमीन के पट्टे देने और वन अधिकारियों की कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी बस से वापस लौट गए।
