शिवपुरी में 75 वर्षीय बुजुर्ग सिंध नदी में बहा, देर रात तक नहीं मिला सुराग

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल सिंह यादव सिंध नदी के तेज बहाव में बह गया। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।गोपाल सिंह यादव, जो गांव के पूर्व सरपंच चंद्रभान सिंह यादव के पिता हैं, अपनी भैंसों को लेकर सिंध नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ भैंसें नदी में उतर गईं।

उन्हें वापस लाने के लिए गोपाल सिंह भी नदी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बह गए। स्थानीय निवासी कल्याण सिंह ने बुजुर्ग को बहते हुए देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की, लेकिन बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। राज्य आपदा आपातकालीन टीम भी मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि उजाला रहने तक तलाशी अभियान जारी रहा। बुजुर्ग का सुराग नहीं मिला है। यह अभियान आज रविवार सुबह से दोबारा शुरू किया गया है।

Next Post

दीपावली से पहले सक्रिय हुए लकड़ी चोर, वीरपुर के जंगलों से सागौन के पेड़ों का सफाया

Sun Oct 12 , 2025
सीहोर। हरियाली बचाने के प्रयासों के बीच वीरपुर के जंगलों में लकड़ी माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं. बीती रात अज्ञात लोगों ने बेशकीमती सागौन के दर्जनों पेड़ काट डाले और कई को वाहनों में लादकर ले गए. सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में कटे पड़े पेड़ देखे. दीपावली नजदीक […]

You May Like