
रतलाम। जिले के कई गांवों के किसानों द्वारा बोई गई सोयाबीन की फसल इस बार पीले मोजेक की चपेट में आकर बबार्दी की कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले बोदीना, सैलाना, करिया और आसपास के किसान कलेक्टरेट पहुंचें और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों का कहना हे कि बोआई के बाद से ही बारिश में आई अनिमितता और कीटों के प्रकोप के चलते पीले मोजेक ने फसल को बुरी तरह प्रभावित किया हैं। खेतों में पौधे की पत्तियां पीली पडक़र सूख रही है, जिससे दाने बनना बं हो गया हैं। कई जगह 50 से 70 प्रतिशत तक फसल बबार्द होने की आशंका हैं।
