अधिक रकबा वाले किसानों की भूमि का होगा सत्यापन

जबलपुर: धान उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से वेयरहाउस की उपलब्धता और उनमें आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इस बार की धान उपार्जन की व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी करने के लिए सीसीटीवी की एकीकृत मॉनिटरिंग प्रणाली स्मार्ट सिटी में कंट्रोल रूम बनाकर की जाएगी।

इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। संबंधित अधिकारी को अबाधित विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी के माध्यम से पूरी उपार्जन अवधि के प्रत्येक महत्वपूर्ण विजुअल कंट्रोल रूम में रखे जाएंगे और उपार्जन केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा अधिक रकबा वाले किसानों की भूमि के सत्यापन के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने जबलपुर को जोड़ने वाले समीपवर्ती जिलों के पहुंच मार्ग पर चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है। सिहोरा विकासखंड में दो और पाटन विकासखंड में एक चेक पोस्ट बनाया जाएगा। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उपार्जन केंद्रों की संख्या को एक बार अंतिम रूप से देखें। कलेक्टर ने धान उपार्जन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Next Post

महाराष्ट्र में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव: फडणवीस

Wed Nov 26 , 2025
नागपुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान स्थानीय स्वशासन निकायों के चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षण समाप्त कर दिया गया था लेकिन एनडीए सरकार ने अदालत के माध्यम से इसे पुनः प्राप्त कर लिया। हालांकि, इसे […]

You May Like