दिल्ली में होटल से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, जांच जारी

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) दिल्ली में एक व्यक्ति ने रविवार को कनॉट प्लेस के एक पांच सितारा होटल की 12वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान परविंदर सिंह जुनेजा(50) के रूप में हुई है और लाजपत नगर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि वह होटल में दाखिल हुआ और लिफ्ट से 12वीं मंजिल पर एक रेस्टोरेंट में पहुंचा और उसके बाद उसने इमारत से छलांग लगा दी।

दोपहर के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचीं और विधिक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

 

Next Post

अंबानी परिवार ने नए साल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से की: सोमनाथ के बाद सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में दर्शन और 5 करोड़ का दान

Sun Jan 4 , 2026
सारंगपुर, गुजरात (4 जनवरी 2026): रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी ने गुजरात के प्रसिद्ध श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर (सारंगपुर/सलंगपुर) में पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री मुकेश अंबानी ने मंदिर को 5 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की। यह यात्रा अंबानी परिवार की […]

You May Like

मनोरंजन