श्वानों के समीप बैठा था तीन फीट लंबा खतरनाक सांप

जबलपुर। लार्डगंज थानांतर्गत स्कीम 41 के पास ज़ीरो डिग्री क्षेत्र में सांयकाल 7 बजे एक निर्माणाधीन भूखंड में लोहे की टीन शेड के नीचे एक मादा श्वान जोर जोर से भोंक रही थी। वहां आते जाते लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है, अंततः स्थानीय शिव कुमार शुक्ला ने पास जाकर देखा कि एक सर्प श्वान के बच्चों के समीप बैठा है और लंबी लंबी फुंफकार मार रहा है। उन्होंने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सर्प रसेल वाईपर प्रजाति का सांप है जो कि भारत में सबसे ख़तरनाक ज़हरीले सांपों में दूसरे स्थान पर आता है ।

Next Post

शेर ने किया हमला, बाल बाल बचा युवक 

Tue Oct 20 , 2026
उमरिया। बकेली उमरिया निवासी हेतराम बैगा पिता गोजा बैगा उम्र 35 वर्ष अपने घर से अपने साथी के साथ सुबह खेत जा रहे थे, इस दौरान घात लगाए बैठे शेर ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथ, कंधे, पीठ पर काफी जख्म हो […]

You May Like