
उमरिया। बकेली उमरिया निवासी हेतराम बैगा पिता गोजा बैगा उम्र 35 वर्ष अपने घर से अपने साथी के साथ सुबह खेत जा रहे थे, इस दौरान घात लगाए बैठे शेर ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथ, कंधे, पीठ पर काफी जख्म हो गये। वहीं शेर के हमला करते ही युवक का साथी भाग निकला और खेत से कुछ दूर स्थित तालाब में कूद गया। वहीं हेतराम जोर- जोर से शोर करने लगा, जिससे शेर उसे छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां युवक इलाज रत है। घर वालों का कहना है की वन्य प्राणी के चलते हम खेती किसानी का काम नहीं कर पाते, खाना जुटाना भी कठिन हो गया है, कोई सुनने वाला नहीं है।
