घंटाघर के समीप से नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण, छोटे दुकानदारों ने किया विरोध, ट्रैफिक सिग्नल भी हटाए

दमोह. शहर के घंटाघर के नजदीक सड़क किनारे लगी दुकानों को नगर पालिका के द्वारा शुक्रवार दोपहर हटाया गया.इस दौरान छोटे दुकानदारों के द्वारा कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन नगर पालिका ने शख्ती दिखाते हुए सभी दुकानदारों को यहां से हटाया. इसके अलावा घंटाघर पर लगे ट्रैफिक सिग्नल जो बंद पड़े हुए थे, इन्हें भी हटाने की कार्रवाई की गई. आपको बता दें घंटाघर के आसपास दर्जनों की संख्या में मिट्टी के मटके और फल, फूल बेचने वाले छोटे-छोटे दुकानदार दुकान लगाकर बैठते हैं. इसके अलावा कुछ दुकानदारों के द्वारा अपना सामान भी सड़क तक रखा गया है. जिससे आए दिन जाम के हालात बनते हैं. नगर पालिका के द्वारा मुनादी करने के बाद यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर शुरू की गई.नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और पुलिस बल के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों की मौजूदगी रही. नगर पालिका के कर्मचारियों ने घंटाघर के आसपास मिट्टी के सामान बेचने वाले दुकानदारों को बल पूर्वक हटाया. यह दुकानदार हटाने के लिए तैयार नहीं थे.इस दौरान शख्ती दिखाने के चलते कुछ दुकानदारों का नुकसान भी हुआ है. आम, जामुन बेचने वाले दुकानदारों को भी यहां से हटाया गया.जिससे कई दुकानदारों का सामान सड़क पर बिखर गया. इसके अलावा दूध, दही, फुल्की चाट बेचने वाले एक दुकानदार का फ्रीजर भी जप्त किया गया. क्योंकि उसके द्वारा सड़क तक दुकान की सामग्री रखी गई थी.इसके अलावा जेसीबी की मदद से घंटाघर के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल भी हटाए गए.करीब 20 लाख रुपए की लागत से यह ट्रैफिक सिग्नल घंटाघर के पास लगाए गए थे, लेकिन इनका उपयोग एक महीने भी नहीं हो सका. 3 साल से यह ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे.इसके बाद नगर पालिका के द्वारा खुद ही ट्रैफिक सिग्नल को यहां से हटा दिया गया. कार्रवाई को लेकर नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घंटाघर के आसपास छोटे-छोटे दुकानदारों के द्वारा दुकान लगाई जाती थी.जिससे आए दिन जम के हालात बनते थे. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि घंटाघर के आसपास लगी दुकानों को हटाया जाएगा. इसी के चलते इन दुकानदारों को यहां से हटाया गया है. 3 दिन से लगातार नगर पालिका के द्वारा मुनादी कराई गई. इसलिए जो दुकानदार हटने के लिए तैयार नहीं थे, वह स्वयं अपना नुकसान करवा रहे हैं.

Next Post

SEBI के बड़े फैसले: शेयर ट्रांसफर आसान, 1 अगस्त से फिर शुरू होगा स्टॉक एक्सचेंज पर बायबैक

Sat Jun 20 , 2026
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भारतीय शेयर बाजार और निवेशकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। 19 जून 2026 को हुई SEBI की बोर्ड बैठक में निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने, बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने और निवेशकों की सुरक्षा मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्तावों […]

You May Like