रतलाम, 07 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने अवैध ड्रग एमडी की तस्करी करते आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब बीस लाख रुपये मूल्य की 200 ग्राम एमडी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जावरा थाना क्षेत्र में मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर मंगलवार को महु नीमच फोरलेन रोड जावरा पर स्थित एक होटल के सामने से आरोपी कमलेश जैन व साबीर खान को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 200 ग्राम कीमती 20 लाख व एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया
गया। एक आरोपी सुनील सूर्या फरार है।
इस मामले में एमडी जिस व्यक्ति को दी जाना थी उसकी तलाश की जा रही है।
Next Post
पारिवारिक विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, महिला गंभीर
Wed May 7 , 2025
भोपाल: राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने अपनी बहू पर गोली चला दी। गोली महिला के हाथ के आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूत्रों के अनुसार, यह घटना परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के लवाना […]

You May Like
-
5 months ago
जाली काटकर दरवाजा खोला, फांसी पर लटका मिला युवक
-
8 months ago
साइबर ठग ने खाते से 1. 57 लाख उड़ाए
-
11 months ago
नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
