
इंदौर। आगामी त्यौहारों पर शहर की कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे और लोग शांति व सौहार्द के साथ पर्व मना सकें, इसके लिए पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगरीय ज़ोन-04 के जूनी इंदौर अनुभाग के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च रावजी बाजार थाना से शुरू होकर लालमंदिर, गाड़ीअड्डा, हाथीपाला, महलकचहरी, चंद्रभागा, मोतीतबेला, मिल्लत नगर, पलसीकर चौराहा, जबरन कॉलोनी, प्रकाश का बगीचा सहित कई इलाकों से होता हुआ पुनः रावजी बाजार थाने पर समाप्त हुआ।
इस दौरान एसीपी जूनी इंदौर विजय चौधरी, रावजी बाजार, जूनी इंदौर व भंवरकुआं थानों के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि त्यौहारों में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए लगातार गश्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
