स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश

पिपलियामण्डी। श्री शक्ति लॉयन क्लब पिपलियामंडी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय जेतपुरा में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण रहा। क्लब अध्यक्ष अलका जैन, सचिव मधु जैन, कोषाध्यक्ष सुमन गर्ग, संरक्षक नीलिमा अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा, प्रियंका फरक्या, ज्योति जैन, अंगूरबाला पाटीदार, नेहा जैन, प्रियंका जैन सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सभी ने संकल्प लिया कि पौधों की देखरेख भी करेंगे। कार्यक्रम में स्लोगन “पेड़ लगाओ, खुशियां पाओ – हरियाली लाओ, धरती बचाओ” के जरिए जागरूकता फैलाई गई। क्लब की यह पहल पर्यावरण बचाने की दिशा में सराहनीय मानी गई।

Next Post

रिलायंस और जियो के नकली ट्रेडमार्क वाले उत्पादों को बेचना बंद करें अमेज़न और फ्लिपकार्ट – दिल्ली हाईकोर्ट

Tue Jul 15 , 2025
  • अमेज़न और फ्लिपकार्ट को लगाई हाईकोर्ट ने फटकार • बिना अनुमति के ट्रेडमार्क का उपयोग, आम जनता के संग धोखा- रिलायंस   *नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2025:* दिल्ली हाईकोर्ट ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों अमेज़न और फ्लिपकार्ट सहित कई अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों को ‘रिलायंस’ और ‘जियो’ ट्रेडमार्क का उल्लंघन […]

You May Like