जम्मू 04 मई (वार्ता) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में सेना के तीन जवान शहीद हो गए।
सेना ने यहां जारी बयान में कहा कि नियमित काफिले के हिस्से के रूप में चल रहा सेना का एक वाहन रामबन के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुखद दुर्घटना में वाहन में सवार सभी तीन सैन्य कर्मियों की मौत हो गयी।
उत्तरी कमान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
