हण्डिया में सरिया लदा ट्राला मवेशियों से टकराया, 8 की मौत

हण्डिया। कोलीपुरा नेशनल हाईवे-47 पर आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदा से इंदौर की ओर जा रहा सरिया से भरा ट्राला अचानक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही आठ मवेशियों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हण्डिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सरिया से लदे ट्राले को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Next Post

बढ़ती चोरी: पार्षद ने धरना देकर पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग की

Mon Sep 1 , 2025
बीना। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर नानक वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड और भगत सिंह वार्ड में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर नानक वार्ड पार्षद बी.डी. रजक ने सोमवार को नई […]

You May Like

मनोरंजन