AICC ने अरूण यादव को OBC काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया 

इंदौर. एआईसीसी ने पिछड़ा वर्ग जातियों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष ओबीसी एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है. अरूण यादव को उक्त ओबीसी काउंसिल में सदस्य नियुक्त किया गया है. एआईसीसी ने 22 सदस्यीय विशेष ओबीसी एडवायजरी काउंसिल में देश के सभी प्रमुख ओबीसी नेताओं को शामिल किया गया है. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग काउंसिल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, अशोक गेहलोत,भूपेश बघेल, सचिन पायलट, बी. के. हरिप्रसाद, गुरदीप सप्पल, अरुण यादव, वी. नारायणस्वामी, अमित चावड़ा, महेश गौड़, वीरप्पा मोइली, पूनम प्रभाकर, श्रीकांत जेना, अजय कुमार लल्लू, सुभाषिनी यादव, एस. ज्योतिमणि, विजय वेट्टीवार, धर्मेंद्र साहू, हिना कावरे और अदूर प्रकाश को सदस्य नियुक्त किया गया है. उक्त काउंसिल के कन्वेनर एआईसीसी ओबीसी चेयरमैन अनिल जयहिन्द और सचिव जितेन्द्र बघेल हैं.

Next Post

फतेहगढ़ कोहन नदी में तीन युवक बहे, गोताखोरों ने शुरू की तलाश  

Sat Jun 21 , 2025
गुना। फतेहगढ़ कोहन, बरसाती नदी में शुक्रवार देर शाम दो अलग अलग जगह से तीन युवक नदी में बह जाने का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ निवासी गोलू घेंघट 30वर्ष रात के समय बाइक से बरसाती नदी पार कर रहा था नदी के अत्यधिक तेज बहाव के […]

You May Like