ग्यारह सौ किमी बिछाई जाएगी लाइन

अमृत योजना दो के तहत होगा कार्य
फैक्ट फाइल
एक हजार करोड़ के आसपास होंगे खर्च
दो चरणों में होगा काम
लगभग ग्यारह सौ किमी होगी लंबाई
नए वार्डो के हिस्से होंगे शामिल
चालीस एसटीपी प्लांट बनेंगे

पहले चरण में
685 किमी लाइन बिछाई जाएगी
801 करोड़ रुपए होंगे खर्च
दमोहनाका, छोटा फुहारा, बड़ा फुहारा एवं अन्य इलाके शामिल

दूसरे चरण में
300 किमी की लाइन बिछाई जाएगी
397 करोड़ रुपए होंगे खर्च
तिलहरी, बिलहरी, डुमना के आसपास के इलाके होंगे शामिल

जबलपुर:शहर से होकर बहने वाली नर्मदा, परियट, गौर वार्डो में मौजूद तालाबों में गंदा पानी मिलने से रोकने के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये की राशि से सीवर लाइन बिछाई जाएगी यह लाइन अमृत योजना 2 के तहत अनुमानित ग्यारह सौ किमी की बिछाई जाएगी। इसका उद्देश्य स्वच्छ नदियों में नालो एवं सेप्टिक टैंको के गंदे पानी को मिलने से रोकना है। इसमें मुख्य शहर का उत्तर पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम का कुछ हिस्सा कवर किया जाएगा।

ऐसी होगी रूपरेखा
जानकारों की माने तो अभी शहर के बड़ा फुहारा और आसपास के क्षेत्रों से होकर दमोहनाका तक सीवर लाइन नहीं बिछी है। यही नहीं इनकम टैक्स चौराहे के आसपास, कांचघर क्षेत्र और मदनमहल, गुप्तेश्वर क्षेत्र का हिस्सा भी इस सीवर के नए प्रोजेक्ट में शामिल है।
इसके अलावा तेवर, अंधुआ, कुंगवा, से लेकर पाटन बायपास, कटंगी बायपास, महाराजपुर बायपास तक के नए वार्ड, मोहनिया, मानेगांव, पिपरिया, सोनपुर क्षेत्र भी शामिल होंगे। वही डुमना क्षेत्र की कालोनियां व तिलहरी, बिलहरी से लगे हुए क्षेत्र भी कवर होंगे।

इनका कहना है
जल्द ही शहर में सीवर लाइन का कार्य चालू किया जाएगा। इसे अमृत योजना 2 के तहत पूरा किया जाएगा।
कमलेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम

Next Post

 डेढ़ लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ चार सौदागर पकड़ाए

Fri Feb 7 , 2025
जबलपुर:क्राइम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार नशे के सौदागरों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 1300 नशीले इंजेक्शन कीमती लगभग डेढ़ लाख रूपये एवं 4 मोबाईल, 2 दुपहिया वाहन जप्त किए गये।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध प्रदीप कुमार शेण्डे  ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं […]

You May Like