भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा-वृंदावन धाम की यात्रा पर, मंदिर में बैठ कर सुनेंगे ‘मन की बात’

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा-वृंदावन के एक दिन के प्रवास पर रहेंगे और वहां दर्शन-पूजन के साथ एक प्रतिष्ठित मंदिर के परिसर में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम – प्रधानमंत्री मन की बात को सुनेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा अध्यक्ष श्री नवीन कल बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे । वह इससे पहले पूर्वाह्न 11:00 बजे अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन में “मन की बात” के 130वें संस्करण को सुनेंगे। उनके साथ वहां भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी यह प्रसारण सुनेंगे।

भाजपा अध्यक्ष “मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात 11:40 बजे बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी का दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। वह दोपहर 12:15 बजे भाजपा विधायक राजेश चौधरी के आवास जाकर उनकी माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे।

 

 

Next Post

उत्तर प्रदेश मजबूत कानून व्यवस्था का उदाहरण, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : मोदी

Sat Jan 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को मजबूत कानून व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा है कि राज्य आज आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में तेजी से प्रगति करते हुए एक ट्रिलियन डॉलर (एक लाख करोड़ डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा […]

You May Like