मुहूर्त कारोबार में बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) दिवाली के मौके पर मंगलवार को मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.30 अंक चढ़कर 84,484.67 अंक पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58.05 अंक की बढ़त के साथ 25,901.20 अंक पर खुला।

आईटी, धातु, ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग समेत सभी समूहों में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर ज्यादा बढ़त में थे।

कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर फिलहाल गिरावट में थे।

 

Next Post

पुलिस स्मृति दिवस: चोरईया पहुंचे एसपी, एएसपी दी श्रद्धांजलि

Tue Oct 21 , 2025
दमोह: मडियादो के चोरइया जंगल पहुंचे दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, प्रिया सिंधी, सूबेदार अभिनव साहू, थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग, आकांक्षा जोशी, दिनेश गोस्वामी सहित उनकी टीम, 20 दिसंबर 1966 को वीरगति को प्राप्त हुए जाबांज पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी. […]

You May Like