जबलपुर: कटंगी थाना दरगाह हजरत जिंदा शाह वली मजार के सामने दमोह तरफ से आ रही पिकअप ने गेहूं की कटाई कर लौट रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी, हादसे में चार घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक मोतीलाल काछी 25 वर्ष निवासी ग्राम मढि़यादो जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका भाई बब्लू काछी एवं साथ में काम करने वाले मंगल अहिरवार, रूबीना बानो, आमिर खान, राजा खान के साथ गेहूं की कटाई करने दमोह से ग्राम पड़रिया आये थे.
काम करने के बाद पड़रिया से कटंगी पैदल आ रहे थे दरगाह हजरत जिंदा शाह वली मजार के सामने दमोह तरफ से आ रही पिकअप क्रमंक एमपी 20 जेड एफ 2465 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके भाई बब्लू काछी, मंगल अहिरवार, रूबीना बानो एवं आमिर को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चारों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं है।
