ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बोंडी बीच हमले के पीड़ितों की रक्षा करने में नाकाम रहने के लिए माफी मांगी

सिडनी, 22 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बोंडी बीच पर गत दिसंबर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों की सुरक्षा नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी है। श्री अल्बनीज ने हमले के 15 पीड़ितों के लिए सिडनी ओपेरा हाउस में एक स्मारक सेवा को संबोधित करते हुए 14 दिसंबर को प्रतिष्ठित बीच पर हनुक्का कार्यक्रम को निशाना बनाकर की गई सामूहिक गोलीबारी के जवाब में यहूदी ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत दुख है कि हम आपके प्रियजनों को बुराई से नहीं बचा सके।” उन्होंने कहा कि यह हमला इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था और ‘बिल्कुल भी अचानक नहीं था’ तथा यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को उनके धर्म के कारण निशाना बनाया गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को पूरे ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय शोक दिवस के तहत सरकारी इमारतों और ऐतिहासिक स्थलों पर झंडे आधे झुका दिए गए और सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को स्मारक सेवा के उपलक्ष्य में एक मिनट का मौन रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सभी 15 पीड़ितों को वीडियो श्रद्धांजलि दी गई और हमले में घायल हुए लोगों के साथ-साथ आम जनता के सदस्यों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने वाले राहगीरों को भी सम्मानित किया गया।

Next Post

कराची अग्निकांड: मृतकों की संख्या 60 के पार; 80 से अधिक अब भी लापता

Thu Jan 22 , 2026
कराची, 22 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के प्रमुख कारोबारी शहर कराची के प्रसिद्ध ‘गुल प्लाजा’ शॉपिंग सेंटर में शनिवार को हुए भयावह अग्निकांड में बचाव कार्यों के पांचवें दिन, गुरुवार को एक ही दुकान से 30 और शव बरामद होने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर […]

You May Like