सिंगरौली: रविवार को स्कूल बसों के बच्चों का हवाला देकर आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी का तर्क देने वाले सीएसपी विंध्यनगर पीएस परस्ते का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा व ग्रामीणजन परसौना मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ धरना दे रहे थे।
सीएसपी ने बताया कि बच्चों का आवागमन बाधित हो रहा था, इसलिए कार्रवाई की गई। लोगों ने तंज कसा कि क्या सिंगरौली में रविवार को भी स्कूल खुलती हैं? सीएसपी की इस चूक पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। उधर, आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
