32 गुंडे, 30 चाकूबाज और 32 बदमाशों पर कसा शिकंजा

इंदौर. पुलिस उपायुक्त जोन-2 क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली, मोहल्ला मीटिंग और जनसंवाद किए जा रहे हैं. वहीं, एक माह में पुलिस ने 32 गुंडों 30 चाकूबाजों के साथ 32 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की. जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

डीसीपी कुमार प्रतीक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और संदिग्धों पर निगरानी के लिए जोन-2 में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. अभियान में एक माह के दौरान 32 गुंडा, 30 चाकूबाज और 22 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई. 49 संदिग्धों को थानों पर बुलाकर पूछताछ की गई, जिनमें से 23 के खिलाफ कार्रवाई हुई. वहीं, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15 प्रकरण दर्ज किए गए. चिन्हित गुंडों और चाकूबाजों पर भी कार्रवाई हुई. इसके साथ ही 44 हॉटस्पॉट, 35 शेडो एरिया और 17 मल्टी बिल्डिंग की जांच की गई. इस दौरान पांच स्थाई और 13 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए. जबकि, ट्रैफिक और नशे के खिलाफ कार्रवाई में 37 वाहनों को जब्त कर 185 एमवी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया. बिना नंबर और तीन सवारी चलाने जैसे उल्लंघन पर 32 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर तीन और नशे में पकड़े गए छह लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई.

 

बाक्स…..

मोहल्ला मीटिंग में एकता और अखंडता की शपथ दिलाई

डीसीपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर जोन-2 के सभी थाना क्षेत्रों में शाम को मोहल्ला समिति की बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए. खजराना क्षेत्र के जमजम चौराहे पर डीसीपी कुमार प्रतीक की मौजूदगी में हुए जनसंवाद में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया. शिकायत पेटी व्यवस्था पर चर्चा की गई और एलईडी स्क्रीन से राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश प्रसारित किया. खिजराबाद चौराहा, गोया कट और दरगाह रोड तक रैली निकाली गई. वहीं, एमआईजी क्षेत्र में एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सीबी सिंह की मौजूदगी में नेहरू नगर गली नंबर 1 पर मोहल्ला समिति की बैठक रखी गई. इसमें मातृशक्ति और नागरिकों की मौजूदगी में देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई. एलईडी स्क्रीन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई और इसके बाद प्रमुख मार्गों से पैदल मार्च निकाला. इसी तरह विजय नगर, लसूड़िया, कनाड़िया, तिलक नगर और परदेशीपुरा थानों में भी रैली और जनसंवाद हुए. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और समाज की साझेदारी जरूरी है. डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक, एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह, एसीपी कुंदन मंडलोई, टीआई सीबी सिंह, आरडी कानवा, डॉ. सहर्ष यादव, मनोज सेंधव, तारेश सोनी, नीतू सिंह और मनीष लोधा सहित समस्त थाना बल मौजूद रहा.

Next Post

स्कूटी सवार दो युवकों के पास से 1.25 किलो गांजा जब्त

Sun Nov 2 , 2025
इंदौर. द्वारकापुरी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सवा किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. यह गांजा आरोपी स्कूटी से लेकर जा रहे थे. उप निरीक्षक आलोक मिठास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक फूटी कोठी चौराहा क्षेत्र में […]

You May Like

मनोरंजन