चाय की दुकान की आड़ में लिखा जा रहा था सट्टा

एसपी की स्पेशल टीम ने मारी रेड, तीन पकड़ाए
 
जबलपुर: मझौली पुलिस ने सट्टे के अड्डे पर छापा मारते हुए  सट्टा खिलावाने एवं सट्टा लिखने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से  नगद 28 हजार 720 रूपये एवं 3 मोबाईल जप्त किए गये।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय  को सूचना मिली कि मझोली अंतर्गत  रामसेवक मिश्रा उर्फ बीतू महाराज आकाश कोष्टा की चाय की दुकान में स्वयं एवं अपने साथी सटोरियों से सट्टा लिखवाकर  अवैध लाभ अर्जित कर रहा हैं। सूचना पर एसपी की स्पेशल टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही करते हुए रामसवेक मिश्रा उर्फ बीतू महाराज 38 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 मझोली एवं सुनील उर्फ सोनू साहू 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 8 बजार प्लाट मझोली, दीपक दाहिया 48 वर्ष निवासी वार्ड न0  8 मझोली को रंगे हाथ पकड़ा गया।

Next Post

सड़क की एक लेन दुकानदारों के हवाले

Fri Jan 10 , 2025
रोज बढ़ा रहे हैं अपनी हद जबलपुर: शहर में चौड़ी चौड़ी बनी सड़को की एक लेन दुकानदारों ने अपनी हद में कर ली है। जिसके कारण फोरलेन बनी सड़कों के दोनों छोर पर एक-एक लेन दुकानो के सामान के डिस्प्ले एवं वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग हो रही है। […]

You May Like