सड़क की एक लेन दुकानदारों के हवाले

रोज बढ़ा रहे हैं अपनी हद
जबलपुर: शहर में चौड़ी चौड़ी बनी सड़को की एक लेन दुकानदारों ने अपनी हद में कर ली है। जिसके कारण फोरलेन बनी सड़कों के दोनों छोर पर एक-एक लेन दुकानो के सामान के डिस्प्ले एवं वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग हो रही है। बात पिसनहारी की मडिया से त्रिपुरी चौक एवं तिलवारा मार्ग की हो रही है जहां सड़को पर अवैध पार्किंग और दुकानों के कब्जों से आम जनता परेशान हो चुकी है। यहां पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तो बने है लेकिन अतिक्रमण के चलते ये अब दिखाई नहीं देते हैं। वही गोरखपुर बाजार से हाथी ताल, यातायात थाना, स्टेशन रोड़ समेत अन्य सभी सड़को के हाल बेहाल हो चुके हैं। शहर की ज्यादातर सड़कों के किनारे से या तो फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, या देखरेख के अभाव के चलते गायब हो गए हैं। जिससे पैदल चलने वालों के मन में हमेशा डर का माहौल बना रहता है। फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चल रहे लोगो को चार पहिया वाहन चालकों ने बहुत बार टक्कर मार कर चोटिल भी कर देते है।
एक लेन हुई गायब
शहर के पिसनहारी की मढ़िया, नौदरा पुल से करमचंद चौक, मालवीय चौक से सुपर मार्केट के साथ अन्य सड़कों के फुटपाथों पर भी दुकानों का सामान फैला पड़ा रहता है। जिसके चलते सड़को पर चलने के लिए कभी कभी तो फुटपाथ तक ढूंढना पड़ जाता है। फुटपाथों पर पहले ही दुकानों का सामान डिस्प्ले के तौर पर रखा रहता है लिहाजा आम लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर सड़कों पर चलना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इन सब से अनजान बनकर बैठा है। धीरे-धीरे फुटपाथों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।
इनका कहना है
नगर निगम द्वारा फुटपाथों और सड़कों पर लगाई जाने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सागर बोरकर, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम

Next Post

तनाव में युवक ने लगाई फांसी

Fri Jan 10 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि हिमांशु किरार 28 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला कोतवाली ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई विवेक किरार   35 वर्ष ने घर के अंदर फांसी का फंदा पंखे मे बांधकर फांसी […]

You May Like