पारा 8 डिग्री: गलाव वाली ठंड से छूटी कंपकंपी

जबलपुर। शहर शीतलहर की चपेट में है। सोमवार को पारा आठ डिग्री तक लुढक़ा। गलाव वाली ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटी। सुबह से लोग गरम कपड़े लादे नजर आए। सुबह कोहरा इतना घना था कि कुछ दिखाई नहीं देने के चलते कई जगह वाहनों की लाइट जलानी पड़ गई थी। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दिए इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत रही। शाम को फिर ठंडी हवाएं चल पड़ी। रात में कई जगह अलाव जले।

मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक टूफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊँचाई पर उत्तर में अवस्थित है। दक्षिण राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर 287 किमी घंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ़ के रूप में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 83 और शाम को 52 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं तीन से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ।

Next Post

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत छुई खदान में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस एसएफएल टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह […]

You May Like