शिवपुरी: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के माध्यम से प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके चलते पर्यवेक्षक नियुक्त हो गए हैं जो 6 दिन तक शिवपुरी रहकर इसकी निगरानी करेंगे।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2025 के सुचारू संचालन एवं गुणवत्ता पर्यवेक्षण के लिए राजा सिंह परिहार को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
नियुक्त प्रेक्षक परिहार 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जिले में प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जिले की विभिन्न नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे। इस अवधि के दौरान प्रेक्षक के सुचारू कार्य संचालन हेतु जिला आबकारी अधिकारी शुभम दागोंड़े को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में नापतोल निरीक्षक आरके चतुर्वेदी को तथा प्रेक्षक कार्यालय का कार्य संपादन हेतु कंम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज सैन को नियुक्त किया गया है।
