डेढ़ लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ चार सौदागर पकड़ाए

जबलपुर:क्राइम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार नशे के सौदागरों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 1300 नशीले इंजेक्शन कीमती लगभग डेढ़ लाख रूपये एवं 4 मोबाईल, 2 दुपहिया वाहन जप्त किए गये।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध प्रदीप कुमार शेण्डे  ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस की संयुक्त टीम को चैकिंग के दौरान घेराबंदी कर तौहीद अंसारी  35 वर्ष निवासी सुलेमानी मस्जिद के पास चांदनी चौक हनुमानताल, मोह. वसीम 34 वर्ष निवासी मुबीनपुरा तलैया गोहलपुर,  जीशान अंसारी 30 वर्ष निवासी नूरानी मस्जिद के पास बहोराबाग हनुमानताल को पकड़ा गया। इनकी बाइक में टंगे थैले और  एक्सिस की डिक्की में कुल 600 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं 3 मोबाईल रखे मिले।

पूछताछ करने पर तौहीद अंसारी ने अपने घर में और नशीले इंजैक्शन रखा होना बताते हुये बताया कि मालवीय चौक के पास स्थित मनीष स्टेशनरी में अमीन अंसारी निवासी छोटी ओमती द्वारा उक्त इंजेशन दिये थे, वसीत ने भी छोटी ओमती निवासी आमीन से थोक में इंजैक्शन खरीदकर फुटकर में नशीले इंजेक्शन बेचना बताया। तौहीद की निशादेही पर घर पर रखे 700 नशीले इंजैक्शन जप्त करते हुये आरोपी आमीन अंसारी 22 वर्ष निवासी कोठी मेडिकल के पास ओमती को सरगर्मी से तलाश करते हुये अभिरक्षा मे लेकर चारों आरोपियेां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

अब सिवनी बाल गृह भेजा गया अपचारी बालक

Fri Feb 7 , 2025
फरारी के दौरान एक घर में की थी चोरी जबलपुर: गोकलपुर बाल संप्रेषण गृह से भागे एक बालक को तो तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सात नाबालिग बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। पकड़े गए बालक ने फरारी के दौरान एक  एक मकान […]

You May Like