लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण लेकर्स और हॉर्नेट्स का मैच हुआ स्थगित

लॉस एंजिल्स, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के लॉस एंजिल्स प्रांत के जंगलों में लगी भीषड़ आग के कारण राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल एसोसियेशन (एनबीए) ने लॉस एंजिल्स लेकर्स और शार्लोट हॉर्नेट्स के बीच शुक्रवार को होने वाले बॉस्केटबॉल मैच को स्थगित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनबीए ने कहा, “पूरा एनबीए परिवार इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान लॉस एंजिल्स के समुदाय के लिए अपनी संवेदनाएँ और समर्थन व्यक्त करता है।”
एनबीए ने कहा कि मैच की पुर्ननिर्धारित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

Next Post

पुतिन के साथ जल्द हो सकती है बैठक: ट्रम्प

Fri Jan 10 , 2025
वाशिंगटन, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं और दाेनों नेताओं के बैठक की योजना बनाई जा रही है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही शपथ लेने वाले हैं। इस बीच उन्होंने घोषणा की […]

You May Like