कोहरे के लिहाफ में दोपहर तक दुबका रहा शहर

सीहोर। सूबे सहित जिला इन दिनों भीषण ठंड के कहर से जूझ रहा है. सर्द हवाओं ने लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है तो रात में हाड़कंपा देने वाली ठंड ने बेहाल कर रखा है.

शनिवार को सुबह से ही कोहरे की धुंध और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है. दोपहर 1 बजे तक कोहरे की धुंध छाई रही. इसके बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवा और बादलों के कारण धूप में गर्मी नहीं थी. ऐसे में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।.वहीं 11 किमी की रफ्तार से उत्तर-पूर्व से हवा चल रही है. जिसके कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. डॉ. तोमर के अनुसार अभी कुछ दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा। घना कोहरा छाएगा. एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़ककर 22.5 और न्यूनतम तापमान सीधे 3.5 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।.उन्होंने बताया कि अभी मावठे की संभावना नहीं है.ऐसे में फसलों की सिंचाई करें.

गौरतलब है कि शनिवार को सीजन का पहला सीवियर कोल्ड डे रहा. सुबह के समय ओस की बूंदों से सड़कें गीली हो गईं. दोपहर 1 बजे के बाद थोड़ी धूप निकली, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली. सर्द हवाओं से दिन के भी लोग ठिठुरते नजर आए. शाम को भी 7 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा फैलने लगा. रात 8 बजे तक बाजार में भी सन्नाटा छा गया. दुकानों के शटर बंद होने लगे थे. इस दौरान जो बाहर नजर आ रहे थे वह अलाव जलाकर ठंड से बचने के जतन करते देखे जा रहे थे.

Next Post

निर्माणाधीन नागौद रेलवे स्टेशन का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Sat Jan 3 , 2026
सतना। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शनिवार को निर्माणाधीन नागौद रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने […]

You May Like