जबलपुर: आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों हुई धांधली का मामला राज्य सभा में गूंजा। राज्य सभा सांसद विवेक तंखा ने स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हुई भारी गड़बड़ी पर सवाल उठाए। जिसके जवाब में 3,167 अस्पतालों में हुए गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। दरअसल श्री तंखा ने 19 अगस्त को पूछे गए प्रश्न में केन्द्र सरकार से जानकारी मांगी थी कि योजना के तहत कितने अस्पतालों में गड़बडिय़ों का दोषी पाया गया है।
इसके साथ अब तक कितनी फर्जी क्लेम पकड़ी गई और कितनी राशि वापस मिली। भविष्य में ऐसी शैतानियों पर रोक के लिए निगरानी और बेंचमार्क सिस्टम को कितना मजबूत किया जा रहा है। जवाब में स्वास्थ्य एवं कल्याण परिवार मंत्रालय ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 3,167 योजनाओं में विभिन्न प्रकार के कार्यान्वयन और नियमों का उल्लंघन पाया गया है।
