राशिफल-पंचांग : 02 जून 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 02 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

—————————————————–

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी, उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा में कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी, अध्ययन में रूचि रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.

—————————————————–

पंचांग 02 जून 2025:-
रा.मि. 12 संवत् 2082 ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमीं चन्द्रवासरे रात 12/0, मघा नक्षत्रे रात 2/36, व्याघात योगे दिन 12/26, गर करणे सू.उ. 5/16 सू.अ. 6/44, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

—————————————————–

आज का भविष्य- सोमवार 02 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक रूपवान, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, एवं बचपन में जिद्दी, अधिक होगा. शिक्षा में देर से रूचि जागेगी. खेलों के प्रति रूचि रहेगी. कोई नया कार्य सीखेगा. पहिले नौकरी बाद में व्यवसाय करेगा.

—————————————————–

मेष- अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, धैर्य से काम लें, यात्रा हो सकती है, दूसरों के कामकाज में मदद मिलेगी.वाहन पर व्यय होगा. सतर्कता एवं सावधानी रखें.

वृषभ- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में उपस्थिति रहेगी, संतान संबंधी कार्य होंगे, खरीदी में सावधानी रखें, यश मिलेगा.

मिथुन- कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, कामकाज में रूकावट आयेगी, किसी नजदीकी रिश्तेदारों में जाना पड़ेगा.

कर्क- सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कारोबार में इच्छानुसार सफलता मिलेगी. साहस संयम से कार्य करें.

सिंह- मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आपके कामकाज में सुधार होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा.

कन्या- मेहमानों के साथ व्यवस्था रहेगी, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, कामकाज में सफलता का योग है, नई योजना पर विचार विमर्श होगा.

तुला- अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, रूका पैसा वसूल कर लेंगे, पारिवारिक जिम्मेदारी बढेगी, नौकरी में कोई काम जरूरी करना पड़ सकता है.

वृश्चिक- काम को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्तों में गलतफहमी होगी, नया खर्च सामने आ सकता है, कामकाज में वृद्धि होगी.

धनु- विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, स्वयं की गलती से कहीं कोई नुकसान हो सकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.

मकर- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, व्यापार व्यवसाय मं अच्छी सफलता मिलेगी, मनोबल बना रहेगा, किसी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कुम्भ- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, बिना मांगे सलाह न दें, मित्रों की मदद मिलेगी, कारोबारी यात्रा का योग सुखद रहेगा.

मीन- आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, लाभ प्राप्त होने का योग है.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, में घटाबढ़ी होगी, चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी, तिल, सरसों, में मंदी की चाल चलेगी. वायदा मार्केट आज 11 बजकर 50 मिनिट के बने रूख पर व्यापार लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 1539 है.

—————————————————–

Next Post

ट्रंप नासा का नेतृत्व करने वाले नए उम्मीदवार की करेंगे घोषणा

Mon Jun 2 , 2025
वाशिंगटन 01 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही नासा के प्रमुख के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। जैसा कि ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि श्री ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सलाहकार व टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के करीबी सहयोगी व पूर्व उम्मीदवार […]

You May Like