अकेलेपन से परेशान महिला बैसली नदी के डैम में कूदने पहुंची

भिंड। अकेलेपन से परेशान एक महिला आज यहां बैसली नदी के डैम में कूदने पहुंच गई। महिला का न पति है और न ही बच्चे हैं। वह आत्महत्या करने के लिए डैम पर आई थी। पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा लिया। बताया जाता है कि वह अकेलेपन की वजह से मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए आत्महत्या करने चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा लिया। महिला की काउंसिलिंग की जा रही है।

Next Post

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.गोविंद सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.गोविंद सिंह को आज फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। डॉ. गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाना को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 9-10 बजे दूरभाष पर […]

You May Like

मनोरंजन