BJP मप्र की वेबसाइट हैक,IT टीम ने जल्द किया रिस्टोर

भोपाल: भारत-पाकिस्तान के बिगड़े हालातों के बीच शनिवार को पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया। हैकर्स ने वेबसाइट पर “पाकिस्तान ऑपरेशन” और “आप हैक हो गए हैं – PFA साइबर फोर्स” जैसे संदेश प्रदर्शित किए।

सूचना मिलते ही BJP की IT टीम ने वेबसाइट को 15-20 मिनट में रिस्टोर कर दिया। हालांकि, कुछ समय तक वेबसाइट पर ‘ERROR’ दिखाई देता रहा। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने राष्ट्रीय वेबसाइट हैक होने की बात को खारिज किया और बताया कि टीम ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।

Next Post

दतिया में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पीतांबरा पीठ पर कड़ी निगरानी, ​​पुलिस और एजेंसियां ​​अलर्ट पर

Sat May 10 , 2025
दतिया: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दतिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पीतांबरा शक्तिपीठ सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और एजेंसियों के बीच समन्वय के […]

You May Like