पांढुरना। नगर के सांदीपनि के कक्षा 9 वी के लिए 316 तो वहीं कक्षा 11 वी में प्रवेश के लिए इच्छुक 274 छात्रों ने विधिवत फार्म जमा किए है, जिसकी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा स्कूटनी की जा रहीं है,इसमें से मेरिट सूची के आधार पर चयनित छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, संभवत: आज कल में स्कूल द्वारा इन छात्रों की सूची चस्पा की जाएंगी।
गौरतलब हो की नगर जिला मुख्यालय की एकमात्र शासकीय संदीपनी स्कूल में पढ़ाई के लिए इच्छुक छात्रों द्वारा प्रवेश के लिए स्कूल प्रबंधक से निवेदन किया गया था,लेकिन स्कूल में सीट नहीं होने की बात कहते हुए किसी भी अन्य शासकीय या निजी स्कूलों के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था,इस बात से आहत छात्रों द्वारा जिला कलेक्टर से गुहार लगाने पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा शिक्षा विभाग तथा संदीपनी स्कूल के शिक्षकों की बैठक लेकर व्यवस्था बनाने के दिए गए निर्देशों के बाद अंत:सांदीपनी स्कूल द्वारा कक्षा 9 वे तथा कक्षा 11 वी में विभिन्न विषयों के संकाय में 50-50 छात्रों को मेरिट सूची पर प्रवेश देंने की व्यवस्था बनाई गई।
जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ के निर्देश पर 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक इच्छुक छात्रों से फार्म जमा कराए गए है,विभागीय सूत्रों की मानें तो इन लगभग सभी फार्मों की स्क्रूटनी हो चुकी है,जिनमें से मेरिट सूची के आधार पर छात्रों का चयन भी किया जा चुका है, आज कल में ही सांदीपनी स्कूल द्वारा कक्षा 9वी तथा कक्षा 11 वी के लिए चयनित छात्रों की सूची स्कूल में चस्पा की जाएगी,फार्म जमा करने वाले सभी छात्रों तथा पालकों द्वारा इसका बड़े ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
