सडक़ हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत

नीमच। जिले के ग्राम सुवाखेड़ा में बीती रात एक सडक़ हादसे में 23 वर्षीय युवक शुभम माली की जान चली गई। शुभम तारापुर निवासी था और हाल ही में नीमच सिटी के चौधरी मोहल्ले में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, शुभम माली (23) सुवाखेड़ा स्थित एक दुकान में काम करता था। कल शाम 5 बजे काम से छुट्टी होने के बाद वह किसी काम से जावद गया था। वहां से काम खत्म होने के बाद नीमच लौटते समय सुवाखेड़ा के पास यह दुर्घटना हुई।

मृतक के पिता जगदीश माली का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सडक़ पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक सडक़ पर बैठी मवेशी से टकरा गई थी। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था।

दुर्घटना के तत्काल बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीडि़त परिवार को शासन की ओर से उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता पर हुई कार्यशाला

Mon Apr 13 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता: डिजिटल युग में अपने विचारों की सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता अमन रघुवंशी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीति पांडेय ने की। कार्यशाला का […]

You May Like