राजनगर पुलिस ने गांव में पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

छतरपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। राजनगर थाना पुलिस ने गांव रखैलपुरवा (पिपट) में अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें गांव में एक मकान के सामने अवैध शराब जमा होने की भनक लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां रखी पेटियों की जांच करने पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब को कब्जे में ले लिया, हालांकि इस दौरान संबंधित व्यक्ति मौके से भाग निकला।

पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बीते कुछ महीनों में अवैध शराब, गांजा, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सैकड़ों कार्रवाई की गई हैं। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त कर कई तस्करों को जेल भेजा गया है।

Next Post

विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

Thu Dec 18 , 2025
दमोह:जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरिया बेलखेड़ी में विषाक्त भोजन कर लेने से एक ही परिवार करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों, बुजुर्गों सहित 14 लोगों को इलाज के लिए 112 डायल से पटेरा अस्पताल और देर रात दमोह जिला अस्पताल में 108 के माध्यम से भर्ती किया […]

You May Like