विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

दमोह:जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरिया बेलखेड़ी में विषाक्त भोजन कर लेने से एक ही परिवार करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों, बुजुर्गों सहित 14 लोगों को इलाज के लिए 112 डायल से पटेरा अस्पताल और देर रात दमोह जिला अस्पताल में 108 के माध्यम से भर्ती किया गया. बीमार के परिजन के बताएं अनुसार बताया गया कि कुदवा की रोटी और चना की भाजी खाने से बीमार हो गए, बुधवार की जिन्हें चक्कर और उल्टियां आने से तत्काल पटेरा अस्पताल 112 डायल से लाया गया.

वहीं गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस पायलट लीलाधर व ईएमटी अशोक, राजकुमार ईएमटी व पायलट गजेन्द्र के माध्यम से दमोह जिला अस्पताल में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात भर्ती किया गया. पटेरा अस्पताल में डॉक्टर सौरभ जैन के अलावा टीम द्वारा बेहतर उपचार कर उन्हें तत्काल दमोह रेफर करने में सहयोग किया. इस दौरान पटेरा अस्पताल में तहसीलदार उमेश तिवारी, मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, 112 डायल पायलट राहुल और स्टाफ ने इलाज करा कर रेफर कराया.

वहीं दमोह जिला अस्पताल में जैसे ही बीमारी की खबर दमोह कलेक्टर श्री कोचर के द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल को दी, तो मौके पर सिविल सर्जन, डॉक्टर विजय पथोरिया, डॉ सुनील जैन, डॉक्टर आरिफ खान, डॉक्टर जावेद खान, डॉ राजेश नामदेव, डॉ सुरेंद्र सिंह के अलावा नर्स ऑफिसर, वार्ड वाय के सहयोग से तत्काल उपचार मिला और उन्हें बनाए गए आईसीयू वार्ड में व्यवस्थित भर्ती कर कंबल और व्यवस्थाएं व्यवस्थित की.

इधर जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अजित दुबे भी पहुंचे और बीमारो से जानकारी प्राप्त की. एक ही परिवार के बीमारों में लोक सिंह उम्र 55 वर्ष, चैन सिंह उम्र 55 वर्ष, माया रानी सिंह 45, ओंकार सिंह 5 वर्ष, राधिका 11 वर्ष, सरस्वती 12 वर्ष,राजकुमारी 21 वर्ष,लक्ष्मी रानी पति रज्जू लोधी उम्र 40 वर्ष, हल्की बहू 50 वर्ष, राजकुमारी पति मानसिंह उम्र 30 वर्ष, रेवती पति रतन सिंह उम्र 7 वर्ष, लक्ष्मी रानी, हल्की बहू, राजकुमारी मान सिंह,रेवती रतन सिंह 7 वर्ष,सुरेश सिंह उम्र 30 वर्ष जिला अस्पताल में दाखिल हुए

Next Post

आगजनी केस में आरोपी को 5 साल का सश्रम कारावास

Thu Dec 18 , 2025
छतरपुर: थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास अस्थायी पुलिस चौकी के टेंट में आगजनी के मामले में न्यायालय ने आरोपी को 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह घटना मार्च 2025 में घटित हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह […]

You May Like