
जबलपुर। जबलपुर जिले को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए जिले के चारों ओर 114 कि.मी. लम्बी जबलपुर रिंग रोड (4-लेन) का निर्माण कार्य किया रहा है, जिसकी कुल लगत 3500 करोड़ रुपये है। उक्त परियोजना का निर्माण कार्य 5 पैकेजो में किया जा रहा है, जिसमे पैकेज-1 बरेला से मानेगांव तक का कार्य मार्च-2026 तक, पैकेज-2 मानेगांव से भोपाल राजमार्ग तक का कार्य जून-2026 तक, पैकेज-3 एवं 4 भोपाल राजमार्ग से अमझर तक जून 2026 तक एवं पैकेज-5 अमझर से बरेला तक अक्टूबर-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार पूरी जबलपुर रिंग रोड का कार्य अक्टूबर-2027 तक पूर्ण हो जायेगा। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्रीय बजट 2026 विषय पर भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर उन्होंने से भी कहा कि
बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। क्योंकि इस बार भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला बजट पेश किया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकूज विज, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सह प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने ये भी कहा कि आज हम बदला हुआ भारत देख रहे है, पूरी दुनिया में भारत के आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है पर हमें ध्यान होगा कि देश की स्थिति 2014 के पहले कैसी थी, भय भूख भ्रष्टाचार गरीबी के साथ देश की दयनीय स्थिति थी पर 2014 में जब देश की कमान प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने संभाली तब से लेकर आज तक इन 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और इन 11 वर्षों में दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
3 घंटे में तय होगा जबलपुर से भोपाल का सफर
केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अजय टमटा ने बताया कि जबलपुर से भोपाल मार्ग को ग्रीन फील्ड एलाइनमेंट की तर्ज पर निर्माण किये जाने के लिए डी.पी.आर. की कार्यवाही प्रगतिरत है। उक्त परियोजना से जबलपुर से भोपाल का सफर मात्र 3 घंटे में पूर्ण किया जा सकेगा। साथ ही जबलपुर-मंडला-चिल्पी मार्ग के निर्माण के लिए डी.पी.आर. की कार्यवाही की जानी है, जिस हेतु डी.पी.आर. सलाहकार की नियुक्ति किये जाने का कार्य प्रगतिरत है। उक्त परियोजना से जबलपुर से कान्हा एवं मंडला/चिल्पी पहुच मार्ग आसन और सुरक्षित हो जायेगा। इसी के साथ लखनादौन से रायपुर खण्ड का हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में निर्माण किया जाना है, जिस हेतु मार्ग का संरेखण तैयार किया गया है जो कि मंत्रालय स्तर पर विचाराधीन है। उक्त परियोजना से जबलपुर, सिवनी जिले होते हुए रायपुर का सफर मात्र 3.5 घंटे में पूर्ण किया जा सकेगा।
