भिंड में नशे में युवक ने की आत्महत्या

भिंड: जिले के भारौली थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भतीजे ने जाकर देखा, जहां युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।घटना आज रात की है। बताया जाता है कि मृतक 35 वर्षीय रवि पुत्र पदमसिंह राजावत निवासी खुर्द शराब पीने का आदी था और शुक्रवार को भी वह शराब के नशे में अपने कमरे में गया।

जब वह बाहर नहीं आया तो भतीजे ध्रुव सिंह ने कमरे में झांका, जहां रवि फांसी के फंदे पर लटके मिले। परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई और तत्काल रवि को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रानी राजावत और तीन बेटे इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भाजपा की बैठक में तय, श्योपुर में अटल जन्मशती पर होंगे आयोजन

Sat Feb 8 , 2025
श्योपुर:भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शिवपुरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विशेष कार्यक्रम होंगे। अटलजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जिलेभर में संपर्क कर […]

You May Like

Play sound