गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की परेड में खण्डवा की आशा कार्यकर्ता समीम कुरैशी होगी शामिल

खण्डवा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में होने वाली परेड में शहरी क्षेत्र खण्डवा के वार्ड क्रमांक 14 घासपुरा की आशा कार्यकर्ता समीम कुरैशी शामिल होगी।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आशाओं द्वारा संपादित की जाने वाली 7 प्रमुख गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की 50 सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया,जिसमें खण्डवा जिले से श्रीमती कुरैशी शामिल है।

Next Post

ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर दर्शन लाभ लिए

Sun Jan 26 , 2025
शनिवार एकादशी को करीब एक लाख भक्त ओंकारेश्वर पंहुचे गणतंत्र दिवस रविवार को एक लाख से अधिक भक्त पंहुचेंगे ओंकारेश्वर : शनिवार को एक लाख भक्त ओंकारेश्वर पंहुचे अनेक भक्तों ने नर्मदा स्नान एवं ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर दर्शन लाभ लिए। इन दिनों ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की पवित्र नगरी में […]

You May Like