ग्वालियर: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने हिंदू समाज के साथ मिलकर आज शुक्रवार दोपहर नगर निगम कार्यालय लाल बिल्डिंग पर गौरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। संगठन के नेताओं ने कहा कि विगत दिनों सेवानगर कसाई मौहल्ले में गौकशी की सूचना बजरंग दल को पता चली जिस पर कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुँचे जहाँ गौवंश की हड्डियों का ढेर दिखा जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।
गौकशी में लिप्त दोषियों पर म.प्र. गौवंश हत्या अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही हुई है। संगठन ने कहा कि बजरंग दल व हिन्दू समाज की सम्पूर्ण आस्था का केन्द्र गौमाता है, गौकशी से हिन्दू जनमानस की भावनाएँ आहत हुई है, हिन्दू समाज में इसको लेकर रोष व्याप्त है। सेवानगर में चलाए जा रहे बूचड़खाने को भी अतिशीघ्र बंद किया जाए एवं हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। इन सभी मांगो को लेकर बजरंग दल उग्र आन्दोलन करेगा। आंदोलन में मुख्य रूप से विभाग सयोजक हरि सेंगर, विभाग मंत्री पप्पू राठौर मौजूद थे।
